Thursday, March 8, 2018

प्रस्तावना (ध्यान की आधुनिक वैज्ञानिक विधि)




MMST

सचल मन वैज्ञानिक ध्यान ( Movable Mind Scientific Meditation- MMST)
(ध्यान की आधुनिक वैज्ञानिक विधि)

आधुनिक समय की आपाधापी को देखते हुये मुझे समय के हिसाब से परिवर्तित होने वाली ध्यान की विधि के विषय में सोंचना पडा। विशेष बात यह है आप यह सब अपने घर पर ही करें। कहीं भटके नहीं। यह सब बिना शुल्क है। हां यदि आप यह करते हैं तो कुछ तो शुल्क देना होगा (शास्त्रॉनुसार यह तब ही जल्दी फलित होगा) । तो आप दक्षिना स्वरुप किसी गरीब की सहायता कर दे। किसी बालक को पढने हेतु साम्रगी दे दे। गौ को गरीब को भोजन करा दे। मंदिर में मिठाई भोजन बांट दे। प्याउ खोल दें। किसी सनातन प्रचारक साधु संत को कुछ देदे। पर किसी हट्टे कट्टे धर्म के ठेकेदार को न दें।
मित्रों इस विधि में आप मंत्र जप और शरीर के विभिन्न अंगों का साथ लेकर ध्यान की गहरी अवस्था में जा सकते हैं। प्रत्येक मनुष्य के ध्यान की विधि अलग अलग उसके कर्म के हिसाब से होगी। कुछ की कुंडलनी भी जागृत हो सकती है। कुछ विशेष भयानक अनुभव भी हो सकते हैं। पर आप डरें मत। हर समस्या का समाधान होगा। हर हाल में आपकी धार्मिकता बढेगी।
यह विधियां हर जाति धर्म समुदाय चाहे मुस्लिम हो ईसाई हो जैन हो बौद्द हो कोई भी हो सबके लिये कारगर है। जो जिस धर्म का होगा उसको उसी के धर्म के हिसाब से ध्यान बताया जायेगा।
      मैं गुरु नहीं हूं और न अपने को कहलाना पसंद करुंगा। मैं दास हूं प्रभु का वोही कहलाना पसंद करुंगा। जैसे प्रभुदास, सर, विपुल जी या विपुल भी चलेगा।  

विपुल सेन। नवी मुम्बई\ 09969680093










No comments:

Post a Comment